उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘झंडा लगाओ सरकार बनाओ’ अभियान में उमड़ी युवाओं की भीड़

  • सपा नेता शिव शंकर सिंह ‘शंकरी सिंह’ के नेतृत्व में चला अभियान

राहुल तिवारी

लखनऊ। सपा नेता शिव शंकर सिंह ‘शंकरी सिंह’ के नेतृत्व में शनिवार को सरोजनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में ‘झंडा लगाओ सरकार बनाओ’ अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी।

झंडा लगाओ सरकार बनाओ’ अभियान के तहत तेलीबाग, खरिका, डिफेंस कॉलोनी, राजीव नगर, घोसियाना, बलदेव विहार, गाँधी नगर, रतींद्र नगर सहित तमाम स्थानों पर बूथ अध्यक्षों के घर पर झंडा लगाया गया।

व्यापक स्तर पर चलाये गये इस अभियान में शशिलेंद्र यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, जिलाउपाध्यक्ष विनय दीक्षित , मनोज पाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, पार्षद रमेश रावत उर्फ काकू, प्रमोद गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मनोज रावत सुधीर मिश्रा, शिवम यादव गोलू , समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
Close