उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

ELECRAMA-2027 की थीम ‘Harnessing the Power of I’ पर जोर, तकनीक और नवाचार से मजबूत होगा विद्युत उद्योग

लखनऊ के ताज होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में 17वें ELECRAMA संस्करण की थीम और वैश्विक औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

डॉ सुयश नारायण
Dr. Suyash Narayan Mishra

लखनऊ। विद्युत एवं संबद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में भारत की बढ़ती क्षमताओं, तकनीकी नवाचार और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से ELECRAMA के 17वें संस्करण की थीम ‘Harnessing the Power of I’ रखी गई है। इस थीम के माध्यम से उद्योग जगत को संदेश दिया जा रहा है कि भविष्य का औद्योगिक विकास केवल उत्पादन क्षमता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इंटेलिजेंस, इनोवेशन, इम्पैक्ट और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस संबंध में बुधवार को लखनऊ के ताज होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में ELECRAMA के आगामी संस्करण की थीम, उद्देश्य और उद्योग जगत के लिए इसकी उपयोगिता पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर IEEMA के प्रेसिडेंट (इलेक्ट) एवं ELECRAMA 2027 के चेयरमैन हरतेक सिंह ने कहा कि ELECRAMA वैश्विक विद्युत उद्योग को एक मंच पर लाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके माध्यम से नवाचार, औद्योगिक साझेदारी और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। भारत में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और ऊर्जा परिवर्तन के प्रयासों के बीच यह आयोजन भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

IEEMA उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन इम्तियाज सिद्दीकी ने कहा कि विद्युत एवं पावर सेक्टर में उत्तर भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों के बीच ELECRAMA क्षेत्रीय उद्योगों को अपनी तकनीकी क्षमताओं और संभावनाओं को प्रदर्शित करने का अवसर देगा।

20 से 24 फरवरी 2027 तक होगा आयोजन

ELECRAMA का 17वां संस्करण 20 से 24 फरवरी 2027 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। इसमें 1100 से अधिक प्रदर्शक कंपनियों, लगभग पांच लाख आगंतुकों, 25 हजार से अधिक बी2बी बैठकों और 10 से अधिक देशों के पवेलियन शामिल होने की उम्मीद है। जर्मनी इस संस्करण का पार्टनर कंट्री होगा आयोजन में नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा भंडारण, डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट पावर सिस्टम जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

उद्योग जगत के लिए थीम का संदेश
Harnessing the Power of I’ केवल एक प्रदर्शनी की थीम नहीं, बल्कि भारतीय विद्युत उद्योग को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने का दृष्टिकोण है। इसका संदेश है कि भारत अपनी तकनीकी क्षमता, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के बल पर विद्युत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत भूमिका स्थापित कर सकता है।

Related Articles

Back to top button
Close