उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

मोहनलालगंज में एसीपी व निगोहां में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

थाना समाधान दिवस..
मोहनलालगंज में एसीपी व निगोहां में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायते

समग्र चेतना/ मधुर मिश्रा

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में सहायक पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह ने प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह व राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित पहुंचीं, लेकिन हैरानी की बात रही कि राजस्व विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुनने मौके पर नहीं पहुंचा। अधिकारियों की गैरमौजूदगी में राजस्वकर्मियों को भेजकर महज खानापूर्ति की गई।

इससे दूर-दराज से शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों में नाराजगी भी देखने को मिली।वहीं, निगोहां थाने में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी आकाश सिंह ने पहुंचकर थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार कनौजिया व राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

नगराम थाने में थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार व राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित मामलों में मौके पर जांच कर शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
Close