उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

परिजनों की डांट से नाराज होकर किशोरी ने छोड़ा था घर, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

(दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस टीम ने बनारस रेलवे स्टेशन से सकुशल किया बरामद,परिजनो ने जताया आभार)

समग्र चेतना/ मधुर मिश्रा

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने गुरुवार को बनारस रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी मंगलवार को बिना कुछ बताए घर से चली गई और वापस नहीं लौटी।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की।किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए उपनिरीक्षक सरिमन सोनकर, उपनिरीक्षक मंगल कुमार यादव समेत पुलिस टीम को लगाया गया था। गुरुवार को पुलिस टीम ने तलाश करते हुए किशोरी को बनारस रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे मोहनलालगंज कोतवाली लाया गया, जहां परिजनों को बुलाकर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
Close