उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

1,146 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, 4,300 किसानों के परिजनों को ₹215 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का महत्वपूर्ण दायित्व भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है। ऐसे में नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि का वितरण किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

Related Articles

Back to top button
Close