उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण उत्थान महासभा ने चंद्र शेखर आजाद को अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। सरोजनीनगर के तेलीबाग स्थित ए पी एस एकेडमी भवन में शनिवार को महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के दुवारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वधान में महान क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा एवं तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सीएल बाजपेई रहे एवं कार्यक्रम का संचालन पंडित रमाशंकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक विधायक पंडित उमेश द्विवेदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी द्वारा पंडित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में मौजूद तमाम लोगों ने अपने अपने विचार रखे वही कार्यक्रम में पहुंचे हिंदू धर्म गुरु उत्तर प्रदेश आचार्य डॉक्टर कृष्ण मोहन जी महाराज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमको सबसे पहले अपने अंदर सुधार लाना होगा और संगठित होकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी ब्राह्मण एक जंजीर हैं जिसको कभी टुकड़ों में मत होने दो हम सबको आपसी मतभेद भुलाकर  एक होकर रहना होगा। तभी पूरे समाज का कल्याण संभव है।

आचार्य डॉक्टर कृष्ण मोहन जी ने कहा कि हम लोग को पंडित चंद्रशेखर आजाद के विचारों से प्रेरणा लेनी चहिये। हमे उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेना है कि जिन्होंने देश को आजाद करने की ठान ली थी तो आजाद करके ही दिखाया। इसलिए हम सभी को आपसी द्वेष मिटा कर एक छत के नीचे सभी लोगों को खड़े रहना होगा।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा भूपेंद्र शर्मा, प्रधान संघ सरोजनीनगर के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पवन मिश्रा, पूर्व प्रधान पति सांसद आदर्श ग्राम बेंती गिरीश तिवारी, विमलेश तिवारी, रिशब बाजपेई, मधुर मिश्रा,  पूनम मिश्रा, विनीता तिवारी, व्यापार मंडल बन्थरा के महामंत्री अमित तिवारी, पंकज तिवारी, नवीन तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close