भाजपा के शासन काल में महिलाओं को मिला सम्मान- ज्ञान

भाजपा के शासन काल में महिलाओं को मिला सम्मान- ज्ञान
रेउसा/सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के प्रभावी प्रयास मोदी योगी सरकार चल रही है अपने आवास मातृशक्ति सम्मेलन में महिलाओं का स्वागत करते हुए विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश पुलिस बल में महिलाओं की बड़ी संख्या में भर्ती की कार्यवाही की है और पहले के मुकाबले प्रदेश पुलिस बल में अब महिलाओं की संख्या तीन गुनी हो गई है।
प्रदेश सरकार इस मिशन को ग्राम पंचायत स्तर तक लेकर जा रही है। वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश पुलिस बल में महिलाओं की बड़ी संख्या में भर्ती की कार्यवाही की है। पहले के मुकाबले प्रदेश पुलिस बल में अब महिलाओं की संख्या तीन गुनी हो गयी है। सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में महिला बीट पुलिस अधिकारी की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक ज्ञान तिवारी ने उपस्थित सभी महिलाओं का फूलों से स्वागत किया इससे पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इस अवसर पर अंजू तिवारी, मंजू चौहान, डॉक्टर सोनू पांडे , सुमन, कंचन, रानी, मंजु सिंह, हेमा, वंदना, सुमन सहित भारी संख्या में महिलाओं कार्यक्रम में मौजूद रही।