वाराणसी

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

आजमगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के कुंदीगढ़ मुहल्ले में मंगलवार की शाम एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कुंदीगढ़ मुहल्ला निवासी अरबाज 24 पुत्र अबरार सोमवार की रात को अपने कमरे में सोया। मंगलवार की सुबह वह उठकर बाथरूम गया और फिर आकर कमरे में सो गया। जब वह देर तक सो कर नहीं उठा तो परिवार के लोगों ने सोचा देर रात तक जगा है इसलिए सो रहा है। शाम पांच बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां उसे जगाने के लिए पहुंची।

उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे के नीचे से झांक कर देखा तो फर्श पर स्टूल गिरा हुआ था और अरबाज फंदे के सहारे लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने आत्महत्या क्यों कि इस संबंध में कुछ पता नहीं चल सकानगर कोतवाली क्षेत्र के कुंदीगढ़ मुहल्ले में मंगलवार की शाम एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

कुंदीगढ़ मुहल्ला निवासी अरबाज 24 पुत्र अबरार सोमवार की रात को अपने कमरे में सोया। मंगलवार की सुबह वह उठकर बाथरूम गया और फिर आकर कमरे में सो गया। जब वह देर तक सो कर नहीं उठा तो परिवार के लोगों ने सोचा देर रात तक जगा है इसलिए सो रहा है। शाम पांच बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां उसे जगाने के लिए पहुंची। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे के नीचे से झांक कर देखा तो फर्श पर स्टूल गिरा हुआ था और अरबाज फंदे के सहारे लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । उसने आत्महत्या क्यों कि इस संबंध में कुछ भी पता नहीं चल पाया

Related Articles

Back to top button
Close