बिंदौवा के झण्डेश्वर महादेव मंदिर में विशाल मेले का हुआ आयोजन

उन्नाव की लोकगायिका नैना देवी ने आल्हा गायन से बांधा समां, मेला प्रबंधक आनन्द द्विवेदी ने अतिथियों को पटका पहनाकर किया सम्मानित
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज नगर पंचायत के बिंदौवा गांव में स्थित प्राचीन श्री झण्डेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को विशाल मेले एवं आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए और मेले का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मेला प्रबंधक एवं सभासद प्रतिनिधि आनन्द द्विवेदी ने श्री झण्डेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन कर किया। इसके बाद आयोजित आल्हा गायन कार्यक्रम में उन्नाव की मशहूर लोकगायिका नैना देवी ने अपनी बुलंद आवाज और शानदार प्रस्तुति से वीर रस की ऐसी छटा बिखेरी कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
आल्हा के ओजपूर्ण गायन पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर लोकगायिका का उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर मेला प्रबंधक आनन्द द्विवेदी ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एलडीबी अध्यक्ष अशोक तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसराज, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडेय, भाजपा नेता शिव नारायण बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार विजय जायसवाल, अनुपम मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, भाजपा नेता प्रदीप सिंह,सभासद हिमांशु तिवारी एवं अंकित मिश्रा को पटका पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी मालती नंदन शुक्ला, रमेश कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार द्विवेदी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद साहू, मनोज कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।




