उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

सपा जिला कार्यालय पर मनी सामाजिक न्याय के पुरोधा बी.पी. मण्डल की जयंती

समाज के पिछड़े, शोषित, कमजोर, निर्बल वर्ग को मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू होने पर ही मिली थी राहत:जयंत

सपा जिला कार्यालय पर मनाई गई बीपी मंडल की जयंती

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सामाजिक न्याय के पुरोधा बी.पी. मण्डल की जयंती पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग, लखनऊ पर मनाई गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा बी.पी. मण्डल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि समाज के पिछड़े, शोषित, कमजोर, निर्बल वर्ग के हितों के संरक्षण हेतु बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन सांसद श्रद्धेय बी.पी. मण्डल की अध्यक्षता में मण्डल कमीशन का गठन किया गया था।

तत्कालीन परिस्थितियों में दबे-कुचले, पिछड़े समाज के उत्थान के लिए मण्डल कमीशन की रिपोर्ट लागू करना आसान नहीं था, ऐसे समय में तत्कालीन प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की सरकार में मुलायम सिंह यादव के अथक प्रयासों से कमीशन की सिफारिशें लागू हो सकी थीं। इस जनहितकारी कदम की कीमत बी0पी0 सिंह को अपनी सरकार गंवा कर चुकानी पड़ी।

इस मौके पर प्रदेश सचिव दिनेश सिंह, विजय सिंह यादव, त्रिवेणी प्रसाद पाल, रंजीत यादव, प्रीती तिवारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कनौजिया, वरिष्ठ नेता हरिशंकर यादव, भरत यादव, जिला उपाध्यक्ष टी0बी0 सिंह, बचान सिंह यादव, अनिल पासी, इब्राहीम मंसूरी, रामप्रकाश यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, चन्द्रशेखर यादव, अजय रावत, दुर्गेश यादव ‘सोनू’, यशवीर लोधी, डाॅ0 सतीश चन्द्र, मयाराम वर्मा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिवकुमार टाइगर, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष संजय यादव, महासचिव रवि वर्मा, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार ‘ज्ञानू’, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हारून अजीज, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र थारू, शिक्षक, सभा जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, ममता यादव, जिला सचिव मनोज कुमार यादव, विजय यादव, सत्येन्द्र रावत, अमर सिंह लोधी, फिरोज खान, फारूख प्रधान, ज्ञान प्रकाश लोधी, यादवेन्द्र यादव ‘गब्बर’, अरूण वाल्मिकी, अनिल वाल्मीकि, राघवेन्द्र यादव, शुभम यादव, दीपक महाकाल, पारस वाल्मीकि, रितेश यादव, सुनील वाल्मीकि एवं लल्लन भाई के साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close