उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

मोहनलालगंज क्षेत्र के शिव मंदिरों में दर्शनों को उमड़े श्रद्वालु

सावन के दूसरे सोमवार को प्राचीन भंवरेश्वर महादेव व काशीश्वर महादेव समेत कुणरेश्वर मंदिर में दर्शनो को उमड़े श्रद्वालु

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ, मोहनलालगंज।सावन के सोमवार पर मोहनलालगंज क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तीन जिलों की सीमा पर स्थित प्राचीन भंवरेश्वर महादेव मंदिर समेत मोहनलालगंज कस्बे के काशीश्वर महादेव मंदिर, द्वादश ज्योतिर्लिंग और कुणरेश्वर मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे।सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र व पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास भक्तों की आवाजाही बनी रही।

वहीं युवा समाजसेवी कार्तिकेय मिश्र ने बताया कि काशीश्वर महादेव मंदिर में जनसहयोग से सोमवार को मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में ठंडाई वितरित की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
Close