उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह

पूरे क्षेत्र और हर वर्ग के लिए किए सराहनीय कार्य

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह जो अपनी ही विधानसभा में नहीं बल्कि समूचे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं चाहे गरीब हो या असहाय हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं।

कोई कितना ही परेशान क्यों न हो चाहे आर्थिक तंगी से या किसी अन्य समस्या से ग्रसित हो चाहे सड़क बिजली पानी या शिक्षा सम्बन्धी समस्या को लेकर जो भी इनसे मिला उसकी समस्या का त्वरित निस्तारण किया गया। सरोजनीनगर विधानसभा में आजादी के बाद शायद ही कोई ऐसा विधायक सरोजनीनगर की जनता को मिला हो। विधायक राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा में चौमुखी विकास की गंगा बहाई सरोजनीनगर विधानसभा में उन्होंने हर गांव में बिजली पानी शीतल पेय जल के लिए वाटर कूलर व सरोजनीनगर के अधिकांश मन्दिरों में सौर ऊर्जा लाइटे लगवाने के साथ ही जनता को बैठने के लिए सीमेंट की बेंचें लगवाई हैं।

उनके द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं साइकिल व लैपटॉप वितरण कर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया किया गया। इतना ही नहीं शहर में मां तारा रसोई का उद्घाटन कर शहर में रोजाना लगभग 2 हजार गरीबों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई जो रोजाना गरीबों को वितरित किया जाता है। महिलाओं को हर गांव में सिलाई सेंटर खुलवाकर महिलाओं को घर पर ही रोजगार की व्यवस्था की ताकि महिलाएं सशक्त बन सके और अपने पैरों पर खड़ी हो सके। सरोजनीनगर विधानसभा में रामरथ की शुरुआत कर सरोजनीनगर के प्रत्येक गांव में बस भेजकर बुजुर्गों को अयोध्या के दर्शन कराने का कार्य किया।

विकलांगों को ट्राईसकिल व बैटरी गाड़ी भी दी विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव में जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्या को सुनकर त्वरित निस्तारण कराया ऐसे हैं सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक जिन्हें सरोजनीनगर की जनता अपना हमदर्द मानती है जनता का मानना है कि राजेश्वर सिंह को पिछली बार से भी ज्यादा वोटों से जीताकर विधानसभा भेजेंगे बगैर जाति भेदभाव के लोगों का काम करना ही उनकी अलग पहचान है सोमवार को विधायक राजेश्वर सिंह ने एक असहाय विधवा महिला जो अपनी बेटी के साथ गंभीर अवस्था में लोकबंधु अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए भटक रही थीं। बेड उपलब्ध न होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया जा रहा था, जिससे उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी।

इसी दौरान उनकी बेटी ने सहायता के लिए संपर्क किया। सूचना मिलते ही लोकबंधु अस्पताल के माननीय सीएमओ डॉ. पी.सी. तिवारी जी से तत्काल वार्ता की गई, जिसके उपरांत महिला को तुरंत भर्ती कराकर उपचार प्रारंभ कराया गया।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन एवं सेवा की प्रेरणा से #टीम_राजेश्वर सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़ी है। मानव सेवा ही हमारा सर्वोच्च दायित्व है।

Related Articles

Back to top button
Close