उत्तर प्रदेशलखनऊ

93वे वार्षिक उत्सव में निकाली गई शोभायात्रा हुवा भव्य सत्संग

सीतापुर। जब तक लोगों का खान-पान आचार विचार शुद्ध व पवित्र नहीं होंगे तब तक जीवन में सुख शांति खुशहाली व समृद्धि नहीं आ सकती ना ही भगवान का सच्चा वजन हो सकता है। जीवात्मा नर्क एवं चौरासी लाख योनियों में चली जाएगी। मनुष्य जन्म बेकार चला जाएगा। इसलिए प्रभु प्राप्ति वाले महात्माओं की खोज कर उनसे भजन का रास्ता प्राप्त करके अपने आत्म कल्याण को उपाय सभी को करनी चाहिए। इसके लिए शुद्ध शाकाहारी एवं नशा मुक्ति जीवन अनिवार्य है। महापुरुषों के चरण जहां पड़ जाते हैं। वह भूमि बड़ी पवित्र व पावन हो जाती है। वहां सुकून शांति के आत्मबोध होता है।

यह स्थान बड़ा ही पवित्र है। उक्त संदेश युगपुरुष बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के मंगल पदार्पण की स्मृति में एवं आश्रम स्थापना के 93 वार्षिकी उत्सव पर आयोजित विशाल सत्संग समारोह में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवनारायण शर्मा अनु दानी ने कहीं। कार्यक्रम के पूर्ण आश्रम से हजारों पुरुषों देवियों ने प्रभात फेरी निकालकर बाबाजी के संदेशों को पूरे शहर में गुजाएमान कर दिया। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

राजेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन व वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वर्मा के संचालन में संपन्न हुए। इस कार्यक्रम में सत्येंद्र प्रताप सिंह विनय मिश्रा, शरद सिंह, शेर सिंह, सुनील मिश्रा, विशंभर तिवारी एवं पूनम मिश्रा, अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक सागर गुप्ता, संजय गुप्ता, पिंटू गुप्ता, जगदीश सिंह, अशोक शर्मा एवं आसपास के जिलों के गुरु प्रेमियों ने प्रतिभाग किया सत्संग के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
Close