उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोनहा गाँव में भाजपा कार्यकर्ता के नेतृत्व में निकली विशाल कलश यात्रा

राहुल तिवारी/ समग्र चेतना

लखनऊ! बन्थरा के लोनहा गाँव में भाजपा कार्यकर्ता पूजा सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को 108 कलश लेकर कलश यात्रा निकाली गई जिसके साथ ही श्रीमद्ध भागवत सप्ताहा ज्ञान महायज्ञ भी किया गया है।

भाजपा कार्यकर्ता पूजा सिंह ने कहा यह कलश यात्रा व भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का उद्देश्य विश्वशांति राष्ट्रीय समृद्धि लोक कल्याण और आज के जनरेशन में लोग धर्म परिवर्तन के तरफ ज्यादा भाग रहे हैं और अपने सनातन को भूल गए है। नई पीढ़ियों को अपने सनातन धर्म की पहिचान कराने के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा में विधायक मलिहाबाद जयदेवी कौशल व पारख महासंघ के विधानसभा अध्यक्ष सरोजनीनगर विरेंद्र रावत ने भी हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
Close