Uncategorizedउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराज्यलखनऊसमग्र समाचार

यूपी में ‘कृष्णावतारम्’ फिल्म देखकर सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और सनातन संस्कृति पर आधारित फिल्म कृष्णावतारम् को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। यह घोषणा लोक भवन सभागार में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म के कलाकारों, निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि ‘कृष्णावतारम्’ भारत के इतिहास, परंपरा और सनातन संस्कृति से जुड़ी एक प्रेरणादायी फिल्म है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय इतिहास की उन घटनाओं को जीवंत करती है, जो लगभग 5,000 वर्ष पूर्व इस धरती पर घटित हुई थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिकता आवश्यक है, लेकिन अपनी संस्कृति और परम्पराओं को भूलकर नहीं। हमें अपनी सनातन परम्परा को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म के संवाद और प्रस्तुति भारतीय संस्कृति के गूढ़ रहस्यों को प्रभावी ढंग से सामने लाते हैं।

कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी बड़े परिणाम के पीछे कठिन परिश्रम होता है। फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों ने अत्यधिक मेहनत की है और ऐसी फिल्में आगे भी बननी चाहिए, जो भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराई जाए, ताकि बच्चे और युवा अपनी परम्परा, संस्कृति और सनातन मूल्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि कला ईश्वरीय प्रेरणा है और भगवान श्रीकृष्ण स्वयं कला, संगीत और जीवन दर्शन के सर्वोत्तम उदाहरण हैं। ऐसे में भारतीय संस्कृति पर आधारित फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

#Krishnavataram #YogiAdityanath #UPNews #TaxFreeFilm #SanatanCulture #KrishnaMovie #Lucknow #AnandibenPatel #BollywoodNews #UttarPradesh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close