भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर को बनाया तीसरी बार प्रत्याशी

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर को बनाया तीसरी बार प्रत्याशी
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
सरोजनीनगर,लखनऊ। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरे,उन्हे भाजपा ने तीसरी बार मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया हैं।
स्थानीय सांसद कौशल किशोर ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुये कहा मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद और स्नेह है जो मुझे भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रत्याशी बनाकर जनसेवा, क्षेत्रसेवा, और राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान किया है।
सांसद कौशल किशोर ने कहा मोहनलालगंज लोकसभा से मैं नहीं हर क्षेत्रवासी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी है, कौशल किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत और दुनिया में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत को बनाने के लिए मोदी की गारंटी पर मोहर लगाएगी और सभी प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर जिताने का कार्य करेगी।
कौशल किशोर को तीसरी बार लोकसभा का टिकट मिलने पर सरोजनीनगर विधानसभा में खुशी की लहर दौड़ गयी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।तीसरी बार मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर को ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल विन्धेश्वरी भाजपा नेता विरेंद्र रावत,हरौनी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अतुल सिंह माखन , भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज सिंह चौहान सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फोन कर बधाई दी।
 
					 
					



