अटल जी को हमेशा जननेता के रूप में किया जाएगा याद-रेखा अरुण वर्मा

देश में सबसे ताकतवर नेता थे अटल बिहारी- त्र्यंबक त्रिपाठी
सुशासन दिवस के रुप में मनाई गई पूर्व पीए अटल जी की जयंती
महोली/सीतापुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रेखा वर्मा रहीं। सर्वप्रथम सांसद/ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि अटल जी के प्रधानमंत्री काल में देश ने विकास और प्रगति के कई नए आयामों को छुआ है। उन्हें हमेशा जन नेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने जो सपना देखा था प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में वह साकार हो रहा है।
इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र वर्मा प्रमुख मिथिलेश यादव डॉक्टर अमित गुप्ता, मनोज मिश्रा, चेयरमैन सरिता गुप्ता, डॉ विशाखा विश्वास, महोली, पिसावां, बड़ागांव के मंडल अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता वार्ड लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पियूष मिश्रा ने किया। भाजपा कार्यालय पर सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी अमल पाल मौर्य और प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी मौजूद रहे। इस मौके पर त्रयंबक त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी संपूर्ण दुनिया में भारत का सबसे साहसी परिचय वाले व्यक्ति थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी युवाओं के प्रति ऊर्जावान और सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले मार्गदर्शक थे।
पूर्व प्रधानमंत्री ने इस दौरान जिले के सभी बूथों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह शिल्पी ने बताया कि इस बैठक के दौरान जिला प्रभारी त्रियंबक त्रिपाठी, नीरज वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गोदावरी मिश्रा, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा और इसके साथ ही जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महोली विधायक शंशाक त्रिवेदी ने स्व दया शंकर पटेल महाविद्यालय कैथा गाजीपुर में 200 छात्रों को मोबाइल फोन वितरित किया गया। गौरा में गौशाला का उद्घाटन किया गया। महोली ब्लाक पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। इन्दौली में पूर्व प्रधान गुड्डू वर्मा के यहां गांव के लोगों से मुलाकात की गई। ब्लॉक प्रमुख महोली, चंद मिश्रा, अरविंद शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बड़ागाँव रजनीश आदि लोग उपस्थित रहे।
बिसवां संवाददाता के अनुसार नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने एक श्रद्धांजलि सभा व समरसता भोज का आयोजन शीतला देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने स्वर्गीय बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के जीवन से हम लोगों को सीख मिलती है। वह एक कुशल साहित्यकार कवि व कुशल राजनेता थे। उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए वह देश के ही नहीं पूरे विश्व के नेता थे। उन्हें सभी देशों में सम्मान मिलता था कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजीत मेहरोत्रा रेनू मेहरोत्रा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही सभी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात को भी लोगों ने सुना अंत में सभी लोगों ने समरसता भोज ग्रहण किया।
निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र शिविर का आयोजन
बिसवां/सीतापुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर भारतीय उधोग व्यापार मंडल और लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मोहल्ला कच्चा कटरा में निःशुल्क, नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन विधायक निर्मल वर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहां कि नितिश्वर का दिया हुआ अनमोल अंग है। इसके प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए रास्ते का अनुसरण करने की बात करते हुए उन्हें समाज का आदर्श बताया। इस मौके पर कार्यक्रम सयोंजक मोहित जायसवाल ने स्वर्गीय अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शिविर के दौरान कुल 739 मरीजो ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमे 221 लोगो को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। इस मौके पर अमित जायसवाल, पप्पू सिंह, मनोज वर्मा पीयूश शर्मा, अंशु रस्तोगी लकी श्रीवास्तव चांद मियां, मो सादिक़ अतुल त्रिवेदी शिवकुमार गुप्ता, बादल मौर्य, दीपू रस्तोगी, धर्मेंद्र रस्तोगी, मोनू मिश्रा, शुभम रस्तोगी के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विधायक ने जनचौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
सीतापुर। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत विधायक ज्ञान तिवारी ने रेउसा ब्लाक के ग्राम ग्वारी में जन चौपाल कर गांव में विकास कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों को परेशान न होना पड़े इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होने कहा कि थाने पर या तहसील स्तर पर ही मामलों को निस्तारित करें। फरियादियों को इसके लिए इतनी दूर न आना पड़े। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला, एडीओ पंचायत विनोद यादव, रामेंद्र तिवारी सहित भारी संख्या में गांव वाले मौजूद रहे। विधायक ज्ञान तिवारी ने दिव्यांग जनों को उपकरणों का वितरण भी किया। रामपुर मथुरा ब्लॉक परिषद व रेउसा में अपने आवास पर विधायक ज्ञान तिवारी ने ठंड से परेशान गरीबों को जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया विधायक ने कहा ठंड में कोई व्यक्ति परेशान ना हो सरकार के निर्देश पर सभी को कबलों का वितरण किया जा रहा है।




