उत्तर प्रदेशलखनऊ

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में दमदार दावेदार बनकर उभर रहे हैं अनुमेष मिश्रा

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। लखनऊ के सेन्ट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प नजर आ रहा है इस चुनाव में बड़े से बड़े अधिवक्ता अपनी अपनी जीत हासिल करने के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। अधिवक्ता कचहरी में सभी अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन देने का वादा करा रहे हैं। वहीं सेन्ट्रल बार एसोसिएशन से महामंत्री पद के दावेदार अनुमेष मिश्रा जो काफी वरिष्ठ अधिवक्ता मानें जाते हैं वो भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

अनुमेष मिश्रा ऐसे अधिवक्ता है जो गरीब असहाय लोगों के लिए निःशुल्क मुकदमा लड़ते हैं और पीड़ित पक्षों को न्याय दिलाने का काम करते हैं। अनुमेष मिश्रा का कहना है कि वो हमेशा अधिवक्ता संघ के साथ थे साथ है और हमेशा अपने अधिवक्ता भाइयों के साथ रहेंगे। अगर अधिवक्ता साथियों ने मुझे जीताकर भेजा तो हमेशा बार एसोसिएशन के लिए बेहतर कार्य करूंगा।

Related Articles

Back to top button
Close