उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

विधायक नही बल्कि वास्तव में जन सेवक बन विधायक राजेश्वर सिंह कर रहे हैं सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र का विकास

विधायक नही बल्कि वास्तव में जन सेवक बन विधायक राजेश्वर सिंह कर रहे हैं सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र का विकास

कोई भी खाली हाथ ना लौटे रहता है यही प्रयास: राजेश्वर सिंह

सरोजनी नगर विधायक अन्य विधायकों के लिए बने उदाहरण,

बता दिया कि बिना मंत्री बने भी कराया जा सकता है विकास

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डाक्टर राजेश्वर सिंह जो पूर्व में ईडी के ज्वाइन डायरेक्टर भी रहे उन्होंने ना सिर्फ भाजपा से चुनाव लड़कर भारी मतों से जीत हासिल की बल्कि अपनी कार्यशैली से सभी विधायकों के लिए उदाहरण भी प्रस्तुत किया है कि बिना मंत्री बने भी बड़े बदलाव कड़ी मेहनत और लग्न से किए जा सकते हैं।

सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह की पहचान आज अन्य विधायकों से उन्हे अलग कतार में खड़ा करती है। सरोजनीनगर में भी यह चर्चाएं शुरू हो गयी है कि विधायक जी के दरबार में जो भी जाता है वो निराश नहीं लौटता है चाहे वह किसी वर्ग विशेष का ही व्यक्ति क्यों न हो चाहे जल सुविधा हो या लाइट सुविधा चाहे गाँव की जर्जर रोड हो या गरीबों के लिए आशियाना। विधायक राजेश्वर सिंह ने हर गरीब को सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया है।

यही नहीं विधायक राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा में बुजुर्गों हेतु रामरथ श्रवण यात्रा के तहत अयोध्या दर्शन की जो शुरुआत कराई वह आज चारों ओर चर्चा में है।

सरोजनी नगर विधायक के द्वारा किए जा रहे कार्यों को गिना पाना काफी मुश्किल है पर उनके वह कार्य जो बीते वर्ष खासी चर्चा में रहे वो इस प्रकार हैं:-

*विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई*

*मेधावी छात्रों को साइकिल एवं टेबलेट वितरण प्रत्येक माह*

*विकलांगों को ट्राई साइकिल पेंशन आदि की सुविधा उपलब्ध कराना*

*पार्को में ओपन जिम की व्यवस्था उपलब्ध कराना*

*अपनी माता स्व तारा सिंह के नाम पर तारा शक्ति निशुल्क भोजन के तहत प्रतिदिन 2000 लोगों को निशुल्क भोजन करवाना*

*सरोजिनी नगर के प्रत्येक गांव में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तारा शक्ति सिलाई केंद्र का उद्घाटन हुआ सिलाई मशीन मुक्त उपलब्ध कराना*

*सरोजिनी नगर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था*

*कंप्यूटरीकृत निशुल डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा*

*सरोजिनी नगर में स्पोर्ट्स लीग का लगातार आयोजन करवाना*

*क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट सोलर लाइट एवं हर गांव में निशुल्क सौर ऊर्जा लाइट एवं स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराना*

*ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेय जल की व्यवस्था हेतु हैंड पंप लगवाना*

*ठंड से बचने के लिए हाल ही में विधायक राजेश्वर सिंह ने गरीबों को कंबल वितरण भी किया*

गरीब महिलाओं में साड़ियों का वितरण किया यही नहीं तमाम ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जिनका लाभ विधायक सरोजिनी नगर के द्वारा आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। विधायक राजेश्वर सिंह कहते हैं कि उनके द्वार से कोई भी खाली हाथ ना लौटे उनका यही प्रयास रहता है।

Related Articles

Back to top button
Close