उत्तर प्रदेशलखनऊ
डाo प्रियंका करेंगी महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई

रामनाथ रावत
सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाए जाने हेतु जिलास्तर पर बनाये गई टीम में महिला आयोग द्वारा डा0 प्रियंका मौर्या को नामित किया गया है।
गौरतलब है कि आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने और पीड़िताओं को न्याय प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर जिला गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी द्वारा नामित सदस्यों तथा आयोग द्वारा नामित सदस्य द्वारा आवेदनपत्रों पर सुनवाई की जायेगी तथा प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया जायेगा। सीतापुर में सदर तहसील सभागार में 14 नवम्बर को 11 बजे सुनवाई की जायेगी। इसमें जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त प्रशासनिक सदस्यों के अतिरिक्त आयोग की ओर से डा0 प्रियंका मौर्या को पैनल सदस्य के रूप में नामित किया गया है।



