अध्यक्ष ने किया परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण

लखनऊ(समग्र चेतना)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सोमवार को परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष द्वारा परिवहन निगम में मुख्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनके कार्यो के बारे में जानकारी ली तथा यह निर्देश दिये कि अनुभागों में रखी फाइलों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रख-रखाव किया जाय।

निरीक्षण के दौरान इस बात का विशेष बल दिया गया कि परिसर में साफ-सफाई, पान/गुटखा आदि खाकर जगह-जगह थूकने की स्थिति मुख्यालय परिसर में न दिखे तथा प्रत्येक समय परिसर व कक्ष स्वच्छ दिखाई पडे़। साफ-सफाई की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाये रखने के लिये दैनिक पर्यवेक्षण के दौरान जिन कक्षों/कर्मचारियों के द्वारा पान/गुटखा खाते पाये जाने उनसे जुर्माना वसूल किये जाने की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाये।
अध्यक्ष महोदय द्वारा मुख्यालय परिसर के साथ ही मुख्यालय से सम्बद्ध कारसेक्शन का भी निरीक्षण किया गया। श्री नवदीप रिणवा जी, प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 परिवहन निगम, अपर प्रबन्ध निदेशक, सुश्री सरनीत कौर, मुख्य प्रधान प्रबन्धक (प्रशासन), परिवहन निगम तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा अध्यक्ष महोदय के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के त्वरित व प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आश्वस्त किया गया।



