बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित, पूर्व अध्यक्ष की मनायी गयी जयंती

बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के सभी बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीतापुर के खैराबाद नगर मंडल बूथ नंबर 349 दक्षिणी शक्ति केंद्र की बैठक में प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी मौजूद रहे। इस बैठक करने के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरने का काम किया और साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का भी संकल्प दिलाया।
इस दौरान त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता को अपने बूथों को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बूथ पर होने वाली वर्ष के छः कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा करने के साथ साथी सशक्त बूथ की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह शिल्पी ने बताया कि बूथ संख्या 63 कल्याणपुर में शक्ति केंद्र रिछिन बूथ अध्यक्ष संजय कुमार और बूथ संख्या 104 बड़ेलिया शक्ति केंद्र पचेहरा में बूथ अध्यक्ष सुधीर कुमार मौजूद रहे।
बैठको के दौरान जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, जिला मंत्री जया सिंह, सुनील मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण संदीप अवस्थी, गोपाल शास्त्री, संतोष मौर्या, संजय जायसवाल, अर्पित सिंह, मयंक शेखर, बूथ अध्यक्ष लल्ला आदि पदाधिकारिगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
पूर्व अध्यक्ष की मनायी गयी जयंती
बिसवां/सीतापुर। सनातन धर्म सभा बिसवां द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शिवकुमार अवस्थी की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्ष प्रोफेसर बीबीएल मिश्र, मुख्य वक्ता रामपाल त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र पांडे रहे मां वाणी की पूजा अर्चना के साथ उपस्थित जनों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
कवि शिवानंद दीक्षित ने वाणी वंदना की उपस्थित कवियों में कृष्ण मुरारी त्रिवेदी खरोंच, विजय रस्तोगी, घनश्याम शर्मा, शिवनारायण भट्ट ने अवस्थी को काव्यांजलि अर्पित की मुख्य वक्ता रामपाल त्रिपाठी ने अवस्थी को सनातन धर्म का पुरोधा बताते हुए उनकी सक्रियता की प्रशंसा की। उन्होंने सनातन धर्म सभा के विस्तार की बात कही। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर बीबीएल मिश्र ने अवस्थी की संस्था के प्रति लगन परिश्रम एवं निष्ठा की प्रशंसा करते हुए उन्हें सच्चा सनातनी ब्राह्मण बताया। इस अवसर पर राम सेवक यादव, गंगा स्वरूप मिश्र सहित सभी ने अपने विचार रखे संस्था द्वारा उपस्थित जनों को रामचरितमानस की प्रतियां भेंट कर सम्मानित किया गया।




