समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी द्वारा दलित चेतना संवाद कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। (rahul tiwari)समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी द्वारा गुरुवार को सरोजनीनगर ब्लॉक के कल्ली पश्चिम गांव में दलित चेतना संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों, गरीबों व दलितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बल्कि प्रदेश में गुंडा और माफिया राज कायम है। उन्होंने कहा मौजूदा सरकार में शामिल दबंग माफियाओं द्वारा सरेआम किसानों को सरेराह कुचला जा रहा है और महिला शक्ति का खुले आम चीर हरण किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष निर्मल ने कहा कि यह जुल्मी सरकार फ्री में सिर्फ थोड़ा सा अनाज देकर उसके कई गुना ज्यादा पैसे डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों को बढ़ा कर जनता से वसूल रही है। इससे पहले कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवशंकर सिंह शंकरी ने ग्रामीणों को सपा की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश का विकास सिर्फ सपा सरकार ही कर सकती है। उन्होने कहा प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार में दलितो पर अत्याचार के मामलो में बेतहाशा वृद्धि होने के साथ ही नौजवानों में बेरोजगारी भी कई गुना बढ़ी है। संवाद कार्यक्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा, पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतगुरु रावत, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेंद्र यादव, सपा जिला महासचिव शब्बीर खान व जिला उपाध्यक्ष विनय दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जनता से आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा का समर्थन कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष रिश्भ खान, मनोज रावत, संतोष रावत, राममिलन रावत, विकास सिंह, बबलू रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्यअंचल गौतम सहित तमाम सपाई व ग्रामीण मौजूद रहे।




