Advertisement

विधानसभा चुनावों को लेकर गृहमंत्री से मिले केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। (सुयश मिश्रा) उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। केशव प्रसाद मौर्य ने इस मुलाकात को अद्वितीय बताया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि संगठनकर्ता तथा दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के पर्याय अमित शाह से आत्मीय भेंटकर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और विधानसभा चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।