उत्तर प्रदेशलखनऊ

दम्माम के लिए उडान आज से

दम्माम के लिए उडान आज से

राहुल तिवारी/ समग्र चेतना

लखनऊ। राजधानी चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस प्रशासन द्वारा मंगलवार से दम्माम के लिए उड़ान शुरू की जा रही है। एयरलाइंस द्वारा पहले फ्लाइट की समयसारिणी जारी करने के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू की जा रही है। उधर इससे पहले ही एक जून को लखनऊ से अहमदाबाद की उडान शुरू की जा चुकी है।
चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होती जा रही है। जिसके चलते एयरलाइंस भी अपने बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ा रही हैं।

इंडिगो एयरलाइन प्रशासन द्वारा आगामी 13 जून से चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से दम्माम के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान का शुरू की जा रहा है। एयरलाइंस द्वारा पहले ही फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया जा चुका है।

इस विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों ने सीटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से दम्माम के लिए जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6ई-097) रात 08ः30 बजे रवाना होगी। वापसी में दम्माम से लखनऊ आने वाली इंडिगो उड़ान संख्या (6ई-098) दम्माम से लखनऊ के लिए सुबह 06.25 बजे उड़ान भरेगी।

Related Articles

Back to top button
Close