उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

बच्चों ने सीखा फूड व नूडल्स बनाना, अग्नि को साक्षी मान कर विवाह के बंधन में बंधे दो जोड़े

अग्नि को साक्षी मान कर विवाह के बंधन में बंधे दो जोड़े
सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सीतापुर। जनपद में सनातन ब्राह्मण समाज द्व्रारा गत वर्षाे की तरह इस वर्ष भी तरीनपुर स्थित ताड़क नाथ मंदिर में कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम में समाज से जुड़े 2 दंपत्ति जोड़ों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मान सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए फेरे लिए। कार्यक्रमों में वर वधू के साथ ही उनके परिजनों ने भी हिस्सेदारी की। वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि कमजोर, जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह कराना पुनीत कार्य होता है। उमेश द्विवेदी ने कहा कि सामूहिक विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं हैं अपितु इसके प्रभाव व समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं। इस मौके पर संयोजक विशवम्भर दयाल तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष आकाश राय, जिला अध्यक्ष कमलेश पांडेय, महामंन्त्री अजय मिश्रा, कमल मिश्रा, नैमिष रत्न तिवारी, जीवेश रत्न तिवारी, सचिन त्रिपाठी, शशिकला मिश्रा, अंकित त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिवेदी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण बिहारी अवस्थी, दिनेश मिश्रा, राम शंकर मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, अम्ब्रीश दीक्षित, शिव बालक त्रिवेदी, आयुषी पांडेय आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने सीखा फूड व नूडल्स बनाना
सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र में मिलेनियम एकेडमी रमना फार्म में गुरुवार को खेल-खेल में फूड व नूडल्स बनाने का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस आयोजन को मस्ती एवं गतिविधि के रूप में मनाया, जिसमें कक्षा पीजी से यूकेजी तक के बच्चों ने भाग लिया। आज की मस्ती और गतिविधि कार्यक्रम में छात्रों को फूड व नूडल्स बनाना सिखाया गया, जिसमें सभी शिक्षकों की सहायता से कार्यक्रम की सभी गतिविधियों को उनकी देखरेख में पूरा किया गया और बच्चों ने नूडल्स बनाना सीखते हुए इनडोर गेम्स, डांस का भी लुत्फ उठाया। अंत में सभी बच्चों और शिक्षकों ने बनाई हुई सामग्री का आनंद लिया। विद्यालय प्रबंधक तरनजीत सिंह ने बताया कि, इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में उत्साह और क्रियाशीलता का संचार होता है और बच्चे खेल-खेल में हर तरह की गतिविधियों में भाग लेते हुए दक्षता प्राप्त करते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close