सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक सम्पन्न

गोंदलामऊ/सीतापुर। विधानसभा मिश्रिख क्षेत्र के अंतर्गत जरीगवा चौराहे पर सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की एक सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव इजहार अली और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मध्य योगेंद्र सिंह अर्कवंशी रहे जिसमें सपा छोड़कर आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जरीगवां चौराहे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्र सचिव इजहार अली ने पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी फ्री शिक्षा, फ्री बिजली, रोजगार की बात करती है और आने वाले समय में अगर हम सरकार में आए तो इन सभी मांगों को अवश्य पूरा किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष मध्य युवा मोर्चा योगेंद्र सिंह अर्कवंशी ने ने कहा कि हमारी पार्टी मिश्रिख विधानसभा में 2022 में चुनाव लड़ कर 87000 वोट पाए आने वाले समय में यहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का विधायक होगा और विधानसभा का विकास किया जाएगा।
युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत द्वारा सपा छोड़कर आए प्यारे लाल मौर्य को जिला उपाध्यक्ष, सुखराम राजवंशी को मिश्रिख विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राठौर को प्रमुख महासचिव विधानसभा मिश्रिख अमित अर्कवंशी को ब्लॉक अध्यक्ष गोंदलामऊ युवा मंच सुरेश चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष गोंदलामऊ और अशोक कुमार मौर्य को विधानसभा उपाध्यक्ष मिश्रिख बनाया गया।



