उत्तर प्रदेशमनोरंजनराजनीतिराज्यलखनऊसमग्र समाचार

नेताजी के निधन पर शोक में डूबा समाजवादी कुनबा

  • आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर की प्रार्थना
  • नम आखों से सपाईयों ने साझा किए नेता जी के साथ बिताए पल

सीतापुर। समाजवादी पार्टी के सरक्षंक पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते पूरे जनपद के राजनैतिक समाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। कई स्थानों पर नेताजी के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से की गई। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता आयोजित शोक सभा में सभी ने दो मिनट का मौन धारण करके नेता की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को गंभीर संकट की घड़ी मे धैर्य रखने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता जी भारतीय राजनीति के महानायक समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक, तीन बार मुख्यमंत्री रहे। देश के रक्षामंत्री रहे और सात बार सांसद तथा एमएलसी भी रहे।

नेताजी कार्यकर्ताओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखते थे। कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि रहता था। उनका निधन न केवल भारत की राजनीति की बल्कि राष्ट्रीयता की आपूरणीय क्षति है। पूरा राष्ट्र अपने महानायक से जुड़ा होकर आहत है। सन्न है, उनके निधन को एक समाजवादी युग का अंत कहा जाएगा। श्रद्धांजलि शोक सभा मे विधायक अनिल वर्मा, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, पूर्व विधायक राकेश राठौर, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी, महासचिव मसूद आलम, कार्यालय प्रभारी जयसिंह यादव, शेखर यादव, संतोष प्रजापति, मो नादिर, राजकिशोर गौतम, अरशद खान, मो. सलीम, रघुबीर यादव, विनोद यादव, नवनीत वर्मा, अमन प्रजापति, अभय प्रताप शैलेंद्र यादव, मोलहे सभासद सहित आदि लोग उपस्थित रहे। उधर बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सिंह गौर द्वारा कलेक्ट्रेट कैंपस शोक सभा की गइ। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता बृजराज सिंह तोमर,बार एसो. उपाध्यक्ष आदेश वर्मा, नलिनी रंजन सक्सेना शैलेंद्र प्रताप सिंह, कमल शुक्ला, मोईन अली, घनश्याम सिंह, राम प्रताप सिंह, सरदार अली नरेंर्द्त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह, वरुण सिंह तोमर, शैलेंद्र वर्मा, एमपी सिंह तोमर, डीपी सिंह चौहान अवनींद्र सिंह, राम अवतार, अजीत सिंह गौर, इंद्रपाल नाग पुरुषोत्तम अवस्थी आदि लोग शोक सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


बिसवां संवाददाता के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के जन्मदाता नेता मुलायम सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अफजाल कौशल कयूम कुरेशी, अनिल मिश्रा, डॉक्टर अहमद अली, नूर नेता, सुनील यादव, राजन मिश्रा, मुर्तजा अली आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close