उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

सरोजनीनगर ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत व पार्षद प्रतिनिधि ने लोगों को वितरित किए तिरंगे

सरोजनीनगर ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत व पार्षद प्रतिनिधि ने लोगों को वितरित किए तिरंगे

समग्र चेतना
लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान हर घर तिरंगा के तहत सोमवार को सरोजनीनगर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत ने लगभग दो दर्जन गांवों में पहुँच कर वहाँ लोगों को तिरंग वितरण किया।

ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत ने लोगों से यह अपील भी कि सभी लोग अपने अपने घरों तिरंगा जरूर लगाये और आजादी के इस पर्व को महापर्व के रूप में मनाये। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया जो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। ब्लॉक प्रमुख ने गुंदौली, कन्नी खेड़ा, बेहटा, त्रिलोचन खेड़ा, बचान खेड़ा, वादे खेड़ा, भटगांव, मेमोरा, रामचौरा सहित दो दर्जन गांवों में तिरंगा झंडे वितरण किये। वही वार्ड नं 11 से सभासद निशा गुप्ता के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता शेरा ने पूरे वार्ड में घर घर जाकर तिरंगा झंडा का वितरण किया।

इस मौके पर उनके साथ बन्थरा व्यपार मंडल के महामंत्री युवा भाजपा नेता मुकेश तिवारी पिन्टू, शुभम् गुप्ता, सूरज कन्नौजिया सहित तमाम भाजपाई मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close