उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

11 फरवरी को आयोजित होगी लोक अदालत, ठंड से बचाव के लिए राहत कार्य किए तेज

11 फरवरी को आयोजित होगी लोक अदालत
सीतापुर। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार के आदेशानुसार अभिषेक उपाध्याय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह जानकारी दी गयी कि, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार, की अध्यक्षता में, 11फरवरी दिन शनिवार को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायालय प्रांगण में तथा जनपद के समस्त बाह्य न्यायालय व समस्त तहसील स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें वादकारी तथा अधिवक्तागण कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, समस्त निस्तारित योग्य वादों का निस्तारण करा सकेगें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज/सचिव, अभिषेक उपाध्याय, बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, शमनीय वाद, धारा-138, पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, राजस्व सम्बन्धी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया सुखाधिकार व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद), बैंक के प्रीलिटिगेशन विवाद तथा अन्य सम्यक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है।

ठंड से बचाव के लिए राहत कार्य किए तेज
बिसवां/सीतापुर। नगर पालिका परिषद बिसवां ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राहत व बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रोज रैन-बसेरा व अलाव सहित अन्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही नगरपालिका के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नगर वासियों को ठंड से राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने बताया कि नगर के प्रमुख चौराहों मंदिरों मस्जिदों 30 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

साथ ही नगर पालिका कार्यालय व मैरिज नगरपालिका मैरिज हाल में रैन बसेरा भी खोले गए हैं। जहां पर महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है और स्वच्छ शौचालय व शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि जहां पर अलाव जलाने की आवश्यकता हो तो वह संपर्क कर सकता है और तत्काल अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close