उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

हर युग में महादेव नें अलग अलग स्वरूपों में आकर किया प्राणियों का उद्धार :राजेश्वर सिंह

हर युग में महादेव नें अलग अलग स्वरूपों में आकर किया प्राणियों का उद्धार :राजेश्वर सिंह

सरोजनी नगर विधायक विधायक ने महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना करने के बाद संतों को भेट किया धोती कुर्ता

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। हर युग में देवाधिदेव महादेव नें अलग अलग स्वरूपों में आकर इस पुण्य धरा को धन्य किया, भगवान शिव की महिमा अपरम्पार है उक्त विचार सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में संत समागम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
देवाधिदेव महादेव की उपासना के पवित्र पर्व महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार देर शाम सरोजनीनगर के हरौनी गाँव में स्थित झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में विधायक राजेश्वर सिंह ने भगवान शिव के पूजन-दर्शन कर सर्व कल्याण हेतु कामना की।

मंदिर प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय श्री रुद्रमहायज्ञ एवं संत समागन कार्यक्रम में आयोजित रासलीला का मंचन देख विधायक ने कलाकारों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया साथ ही इस अवसर पर विधायक राजेश्वर सिंह ने सभी संतों-पुजारियों को धोती-कुर्ता भेंट स्वरुप प्रदान किया।

विधायक के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरोजनीनगर सुनील रावत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close