उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार
पुलिस ने बूथ निरिक्षण में मतदान के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

उन्नाव| दही थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सोनिक सराय कटियान मैता लालपुर मुर्तजा नगर आदि बूथो का शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने निरिक्षण कर सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया | वही अद्योगिक चौकी प्रभारी प्रसात द्विवेदी ने चांदपुर गजौली ओरहर आदि गांव में बनाए गए बूथ पर गए और लोगों को सुरक्षा का अहसास कराते हुए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया |




