सुन्दरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर व लखनऊ की महापौर सहित तमाम भाजपा नेताओं ने की शिरकत
राहुल तिवारी/ समग्र चेतना
लखनऊ! राजधानी के बन्थरा क्षेत्र के बनी में वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह चौहान ने ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार को सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र से आए हुए हजारों की संख्या में भक्त गणों ने भगवान महाबली हनुमान के भजनों का आनंद लिया एवं प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री व मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद कौशल किशोर,लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्खवार, बालेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक प्रतिनिधि के एन सिंह , रमा शंकर त्रिपाठी, पूर्व सांसद रीना चौधरी, पूर्व प्रदेश संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल दयाशंकर दुबे, मनोज कश्यप, भाजपा नेता सुभाष पासी, सोनू त्रिवेदी,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मनोज सिंह चौहान, शिव कुमार सिंह चौहान ” चच्चू,समीर शेख, पत्रकार अशोक तिवारी, गंगा राम भारती, बंथरा से पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, आर एस एस कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह,राम प्रकाश चौरसिया, भाजपा नेता लवी सिंह, शिवेंद्र सिंह, दैनिक जागरण के पत्रकार गुलाब सिंह राठौर, आशीष सिंह, राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार कृष्णा सिंह,पत्रकार राहुल तिवारी, पत्रकार पवन सिंह, पूर्व प्रधान अभयेंद्र सिंह, माखन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, भानू सिंह ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।




