उत्तर प्रदेशलखनऊ

नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

समग्र चेतना/राहुल तिवारी

लखनऊ! प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खबरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कानपुर लखनऊ हाईवे पर हनुमान मंदिर निकट जिले में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त उत्तरप्रदेश अध्यक्ष ने कहा एक-एक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान रखा जाएगा। और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पूरा नेतृत्व प्रयास कर रहा है। मैं उस नेतृत्व को मजबूत करूंगा।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुद्रदमन सिंह, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य महीप सिंह चौहान, चंद्र कुमार सिंह, बब्बन पांडे, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज भार्गव, राजेश सिंह, राजन, शरद सिंह, शेर बहादुर सिंह, लल्लन सिंह, हुकुम सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह राणा, धर्मपाल सिंह, उदय आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
Close