सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह के 200 दिन पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने मनाया उत्सव

मंडल अध्यक्ष खुशहाल गंज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम
समग्र चेतना राहुल तिवारी
लखनऊ! गुरूवार को सरोजनीनगर के श्री गांधी आदर्श अमांवा विध्यालय में खुशहाल गंज मण्डल की बैठक हुई जिसमें सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के 28 मार्च को शपथ ग्रहण से 13 अक्टूबर को 200 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष खुशहाल गंज शिव बक्स सिंह ने की मुख्य अतिथि पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष कु० राजेन्द्र सिंह (राजू) के द्वारा पुस्तक का विमोचन हुआ पुस्तक में विधायक राजेश्वर सिंह के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया गया जिसमें विकलांगो को साईकिल, रिक्शा, बस पास,ट्रेन पास,निराश्रित पेशन, व्दियांगजन पेंशन, दिव्यागता प्रमाण पत्र, आदि स्कूलों में झूलो की व्यवस्था आदि वहीं ग्राम नटकुर में पवन कुमार सिंह द्वारा मिले चांदी के मुकुट को विधायक ने दिव्याग रामचंद्र की पुत्री को उपहार स्वरूप दे दिया कार्यक्रम में मौजूद विधायक प्रतिनिधि के एन सिंह ने कहा कि विधायक राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर की सड़कों का मरम्मत का कार्य व नयी सड़कें सरोजनी नगर में विधायक जी के द्वारा बनवाने का कार्य किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रो की 79 लाख की लागत से मरम्मत कार्य कराये गये है। सरोजनी नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के कैम्प समय-समय पर लगाये जा रहे है इसके अलावा लगातार समाज हित में कार्य किये जा रहे है।

पुस्तक विमोचन में खुशहाल गंज मण्डल के विधायक प्रतिनिधि के० एन० सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह चौहान, भुवनेन्द्र प्रताप सिंह ” मुन्ना , पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह श्यामू नंदकिशोर पाठक तेज नारायण दीक्षित ,बाल कृष्ण द्विवेदी आशीष द्विवेदी , जिला मंत्री मुकेश कनौजिया, कार्य वाहक महामंत्री नवीन तिवारी, मुकेश चौहान , दलबहादुर सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा चौहान, महामंत्री राम नरेश राजपूत, महेन्द्र सिंह, धर्मवीर यादव, मातादीन, विजय बहादुर, दुर्गेश सिंह, शशांक मिश्रा, राणा प्रताप सिंह सहित अन्य मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे




