उत्तर प्रदेशलखनऊ

बंथरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को घायल कर लूटे जेवर

समग्र चेतना/ अक्षत सिंह चौहान

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक‌ अपनी आम की बाग रखवाली कर रही महिला को बदमाशों ने हमला करके उसके शरीर से जेवर लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और वापस चली गई। बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारायन खेड़ा मजरा बनी की रहने वाली जानकी पाल उम्र लगभग 70 वर्ष घर के पास में अपने खेत में बाग में आम की फसल की रखवाली कर रही थी। दोपहर करीब ढाई तीन बजे के बीच बदमाशों ने हमला कर दिया और सोने की कान की झुमकी , गले की चैन और नाक की कील नोच कर फरार हो गए।

बदमाशों की मार से महिला बुरी तरीके से घायल हो गई और बेहोश होकर गिर पड़ी।जैसे इसकी खबर गांव वालों परिजनों को मिली आनन-फानन में महिला को साधन से ले आकर बनी स्थित न्यू मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है और अभी तक होश नहीं आया है। जानकी पाल के बेटे जितेंद्र पाल ने बताया कि एलिवेटेड सड़क निर्माण का कार्य कर रही पीएनसी कंपनी के कर्मचारी द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।इस कंपनी के कर्मचारियों अधिकारियों से कई बार जाकर नाम पता किया लेकिन किसी ने नहीं बताया हैं। वहीं थाना प्रभारी कुलदीप दुबे का कहना है कि महिला बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है होश में आ जाने के बाद जो भी बयान देती है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close