मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर को सौंपा ज्ञापन

सीतापुर। बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ईकाई द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर में आज एक दिवसीय मुख्यमंत्री के चित्र के साथ संगठन के लोगों द्वारा उपवास रखा गया। जिसमें 6 सूत्रीय मांग पत्र के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जो मांगे वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। बेसिक हेल्थ वर्कर पुरुष एवं महिला का प्रशिक्षण 2 वर्ष का किया जाए। ग्रेड पे कार्यकर्ताओं का 2800 तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उनको 4200 दिया जाए।
सेवाकाल में 3 प्रमोशन दिए जाएं। स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को 6 माह का प्रशिक्षण अवश्य पूर्ण कराया जाए। तथा ड्यूटी के हिसाब से कार्य लिया जाए। अवकाश के दिनों में लिए गए कार्य में प्रतिकर अवकाश अवश्य दिया जाए। तथा 10 से 4 ही ड्यूटी ली जाए। प्रातः 9:00 बजे से एनम की ड्यूटी लेने पर वह समय से पहुंच नहीं पाती हैं। ऐसे में उनका विभाग तथा एनपीएसपी द्वारा शोषण किया जाता है ।वह रोका जाए। महिलाओं के लिए आधा घंटा देर से पहुंचने पर उनके साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार किया जाए। तथा प्रत्येक कार्य में जो उनका शोषण होता है। वह बंद किया जाए।



