उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

अफसरों और जनप्रतिनिधियों की मनमानी से मंदिर मार्ग पर बना रहता है जलभराव

अफसरों और जनप्रतिनिधियों की मनमानी से मंदिर मार्ग पर बना रहता है जलभराव

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। बंथरा नगर पंचायत में लगातार अनियमिताओ का अम्बार लगा हुआ लेकिन चाहे नगर पंचायत अध्यक्ष हो या फिर वहाँ के अधिशासी अधिकारी व अन्य कर्मचारी समस्याओं को जानकर भी लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।

अफसरों और जनप्रतिनिधियों की मनमानी के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दे वेकेटेश्वर मन्दिर जाने वाले रास्ते पर लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है यह कोई नई समस्या नहीं है बल्कि काफी पुरानी समस्या है जिससे वहाँ के निवासियों के साथ साथ दर्शन करने वालों को भी इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। दावे तो काफी बड़े बड़े हैं लेकिन धरातल पर शायद हकीकत कुछ और ही है।

Related Articles

Back to top button
Close