उत्तर प्रदेशलखनऊ

ताइक्वाण्डों प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का बढ़ाया मान

सीतापुर। जिलाधिकारी अनुज सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट में राज्य स्तरीय ताइक्वाण्डों प्रतियोगिता जोकि 27 व 28 मई, 2023 को कानपुर आयोजित की गई, जिसके पदक विजेताओ खिलाड़ियों का मैडल का पहनाकर सम्मानित किया। तनिष्का पाल सब जूनियर बालिका वर्ग स्वर्ण पदक चयनित राष्ट्रीय ताइक्वाण्डों प्रतियोगिता 2023 हेतु मुस्कान सिंह कैडेट बालिका वर्ग रजत पदक आदित्य वैभव कैडेट बालक वर्ग कांस्य पदक उक्त प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता तनिष्का पाल का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वाण्डों प्रतियोगिता के लिये हुआ हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक लाकर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाये दीं। इस मौके पर पूनम भास्कर, उपजिला अधिकारी (न्यायिक) महमूदाबाद, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार सिंह एवं ताइक्वाण्डों प्रशिक्षक, सुरेन्द्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close