हरौनी में स्थापित प्राचीन शिवमंदिर से चोरों ने पीतल धातु का घंटा किया चोरी

हरौनी में स्थापित प्राचीन शिवमंदिर से चोरों ने पीतल धातु का घंटा किया चोरी
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
बन्थरा लखनऊ । जनपद के बन्थरा क्षेत्र में शातिर चोरों के गिरोह ने अपनी सक्रियता बढा कर पैर पसारना शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में चोरों ने जहाँ घरों में घुसकर रात्रि में चोरी करते रहते हैं, वहीं पर अब उनकी पैनी नजरों में भगवान के मंदिर भी समा गये हैं, शिवालयों के अन्दर लगे पीतल के घण्टे जिन्हें श्रद्धालु भक्तगण लगा जाते हैं, उन्हीं बहुमूल्य धातु से निर्मित घण्टों को चुराकर बेचने की योजना फलीभूत की है।
ऐसी ही एक घटित घटना की तहरीर पुलिस चौकी, हरौनी बन्थरा में स्थानीय निवासी जितेन्द्र गुप्ता ने दी है। गुप्ता के अनुसार उनके पूर्वजों द्वारा स्थापित कराया गया प्राचीन शिवमंदिर घर के सामने बना है। रविवार की रात्रि में मौका पाकर अज्ञात शातिर चोरों ने शिवालय के अन्दर पीतल से निर्मित लगे घण्टा को चुराकर ले गये ।
सुबह श्रद्धालु जब मंदिर में प्रवेश कर घण्टा बजाना चाहा तो जंजीर मे लगा घण्टा गायब पाया, मंदिर से घण्टा चोरी की घटना आग की भांति चहुंओर फैल गयी व श्रद्धालुगणो की भीड़ जमा हो गयी । शिवमंदिर से घण्टा चुराने वाले अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दिया है।




