किसानों के साथ भेदभाव हरगिज बर्दास्त नहीं : चौहान

बांदा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा व जनपद इकाई बांदा के तत्वाधान में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जनपद मुख्यालय बांदा में संकट मोचन मंदिर के पास लगातार जारी है।
राष्ट्रीय आह्वान पर कृषि आयोग का गठन किये जाने, किसानों के सभी कर्जे माफ किये जाने, 60 वर्ष की आयु व्यतीत कर चुके किसानों को 10,000 रु. जीवन-यापन भत्ता/पेंशन दिए जाने, किसानों को 24 घंटे बिजली दिए जाने, खाद, बीज, पेट्रोल- डीजल -रसोई गैस के मूल्य कम किये जाने आदि 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनाँक – 23-12-2021 को प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ किया गया अनिश्चित कालीन धरना/प्रदर्शन आज दिनाँक – 28-12-2021 को संकटमोचन मंदिर के पास, महोबा रोड़, कचेहरी, बाँदा में श्री.विजयपाल सिंह चौहान जिलाध्यक्ष बाँदा के नेतृत्व में जारी है। भारतीय किसान यूनियन(भानु) के बांदा जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह चौहान ने कहा कि कालांतर से किसान के साथ सरकारों ने भेदभाव करने का काम किया है। आज किसान की दुर्दशा का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि सरकार की नीतियां है। अब ये भेदभाव बर्दास्त नहीं किया जायेगा। किसान अपने अधिकार लेकर रहेगा। यह धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की सभी मांगें नही मानी जाती।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सर्व श्री प्रेमचन्द तिवारी (जिलाध्यक्ष महोबा),रामलखन सिंह सेंगर (जिला महामंत्री बाँदा), बलबीर सिंह चौहान (जिला उपाध्यक्ष बाँदा) , मनोज निगम लाला (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पं0 जे0एन0 डिग्री कालेज बाँदा), भान सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष बड़ोखर खुर्द), अवधेश सिंह चौहान (जिला कोषाध्यक्ष), बिंदा तिवारी (पूर्व प्रधान अठावल) , अमर सिंह यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द), शिव दर्शन सिंह चन्देल (पूर्व प्रधान सिन्धनकला), विक्रम प्रजापति (पिपरहरी), शिव बरन कुशवाहा (बंगालीपुरा) , बच्चा महाराज (गुगौली), श्री अरुण सिंह गौतम सहित विजय पाल सिंह चौहान (जिलाध्यक्ष बांदा) आदि किसानों ने हिस्सा लिया।
समग्र चेतना के लिए
बांदा से
अनिल सिंह गौतम की रिपोर्ट




