उत्तर प्रदेशलखनऊ

गन्ना सलाहकार ने किया डेयरी फार्म का निरीक्षण

बिसवां/सीतापुर। सेकसरिया शुगर मिल के गन्ना सलाहकार डॉ राम कुशल सिंह मिल क्षेत्र के ग्राम खंभा पुरवा में गन्ना कृषक हिमांशु नाथ सिंह के यहां डेयरी फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने साहिवाल गायों के रखरखाव व खानपान की जानकारी देते हुए उनके मल मूत्र से बनने वाली कंपोस्ट खाद का प्रयोग अधिक करने पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा प्राकृतिक खेती करने के लिए स्वस्थ जलवायु व स्वस्थ मिट्टी की आवश्यकता होती है।

इसके लिए किसान गोबर व उसके मूत्र से घन जीवामृत जैविक खाद बनाएं और अपने गन्ने की फसल के साथ अन्य फसलों में भी इसका प्रयोग करें ।इस खाद के प्रयोग से किसी प्रकार की रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने घन जीवामृत खाद बनाने का परीक्षण भी दिया। उन्होंने बताया कि एक कुंटल गोबर से 1 एकड़ खेत के लिए खाद तैयार हो जाती है।

श्री सिंह ने कृषक के गन्ने की फसलों का भी निरीक्षण किया गन्ने की खेती के साथ सस फसलें मटर आलू सरसों की फसल को देखकर प्रशंसा जाहिर की। साथ ही नई-नई जानकारियां हासिल कराई एवं की फसलों पर कीट न लगे इसके लिए धन जीवामृत खाद को पानी में मिलाकर छिड़काव करने की बात कही ।उनके साथ उप गन्ना महाप्रबंधक अमरीश कुमार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close