भागवत कथा सुनने गए युवक का जंगल में मिला शव, अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखो का माल किया पार

- भागवत कथा सुनने गए युवक का जंगल में मिला शव
- गोली मारकर हत्या की आशंका
सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र में भागवत कथा सुनने गए एक युवक का जंगल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर गोली के निशान मिलने से गोली मारकर हत्या की आशंका जताई गयी है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे छिपे कारणों का अभी तक कोई नहीं पता चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है। घटना कमलापुर थाना इलाके के यहां बीती देर रात घर से भागवत कथा सुनने के लिए दूसरे गांव गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सरवरपुर निवासी गोविंद पाल बीती देर रात भागवत कथा से वापस नहीं लौटा। तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद परिजनों को गांव के बाहर जंगल में उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर घटनास्थल से कारतूस का खोखा भी बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिवारजनों का कहना है कि भागवत कथा में भी जानकारी की गई। तो गोविंद वहां भी नहीं पहुंचा था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। लेकिन किसी पर शक और रंजिश की भी बात सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि स्वाट सर्विलांस टीम को जांच पड़ताल में लगाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। इस हत्याकांड के पीछे वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी हैं।
अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखो का माल किया पार
रामपुर मथुरा/सीतापुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए धावा बोल दिया। चोरों ने जेवर, सामग्री, नगदी व मोबाईल समेत लगभग तीन लाख का माल लेकर फरार हो गए। विदित हो की थाना क्षेत्र के सियारपुर मजरा अटौरा निवासी राम विजय पुत्र पंचम वर्मा के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। पीड़ित के मुताबिक दीवार में छत के नीचे बने होल से अज्ञात चोर प्रवेश कर गए। कमरे में रखा बक्सा बाहर खेत में उठा ले गए।
वहीं पर बक्सा खोलकर सोने चांदी के जेवर, सामग्री, एंड्राइड फोन वह लगभग 30हजार की नकदी समेत लाखों का माल चोर चुराकर फरार हो गए। पीड़ित राम विजय ने रामपुर मथुरा थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।




