उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

आत्महत्या नहीं हत्या की ओर इशारा कर रही है मृतक किशोरी की पीएम रिपोर्ट

  • ग्रामीणों को शक कि किशोरी को मार कर आम के पेड़ से लटकाया गया

राहुल तिवारी

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चुनौटी में आम के बगीचे में संदिग्घ अवस्था मृत लटकी मिली किशोरी की मौत दम घुटने से हुई थी।इसका खुलासा किशोरी की पीएम रिपोर्ट में हुआ है। मृतिका के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला अभी तक किसी के गले नही उत्तर रहा है। लोगो को शंका है कि किशोरी को मार कर पेड़ से लटकाया गया है। अब वास्तव में सच क्या है इसका खुलासा उच्चस्तरीय जांच से ही हो पायेगा।

बंथरा के गांव गढ़ी चुनौटी मे बीते गुरुवार की सुबह निजी आम के बगीचे मे एक किशोरी का शव संधिग्द परस्थितियों मे मिला था। किशोरी के पैरों मे चप्पल व कंधों पर दुप्पटा भी यथा स्थित था। किशोरी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी से मिलने चली गई थी। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई थी। परिजनों ने किशोरी की इस कदर पिटाई की थी मानो कोई कसाई मृत जानवर की खाल छुड़ा रहा हो।

किशोरी डरी सहमी थी। सूत्रो की माने तो किशोरी इस पिटाई के भय से अपनी विवाहित बहन के यहां चली गई थी। किशोरी काफी दिनो से बहन के घर ही रह रही थी। बुधवार की शाम घर वालो की मिन्नतों पर वापिस पिता के घर आयी थी। गुरुवार की सुबह किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे निजी आम के बगीचे मे पेड़ की शाखा से लटका हुआ मिला था। यह बात लोगो के गले नही उतर रही है की आख़िर कैसे इतने दिन बाद किशोरी आत्महत्या कर लेगी। जरूर कुछ मनगढ़ंत कहानी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटन से मौत के कारण स्पष्ट हुए है।

रिपोर्ट के यह कारण अस्पष्टता को प्रदर्शित करते है। रिपोर्ट की इन संदिग्ध कारणों को स्पष्ट करने के लिए किसी उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है। उच्च स्तरीय जांच ही मृतक किशोरी के कारणों का स्पष्ट उल्लेख कर पायेगी। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो इस मामले में शासन को हस्तक्षेप कर एक उच्चस्तरीय टीम गठित की जानी चाहिये। जिससे मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सके। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का स्पष्ट उल्लेख कर पाना जरा मुश्किल जरूर होता है। लेकिन घटनाएं स्वयं बोलती हैं।  नाम ना छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि किशोरी के साथ अन्याय किया गया है।

किशोरी को मारकर लटकाया गया है। किशोरी घर आने से पहले भी मना कर रही थी।उसे अपनी जान का खतरा था। परिजनों के लगातार दबाव बनाये जाने पर किशोरी घर आई थी। किशोरी को आत्महत्या करनी ही होती तो वह जहां इतने दिनों से रह रही थी वहां भी कर सकती थी। किशोरी घर आती है उसी की सुबह उसका शव निजी बाग में लटका पाया जाता है। यह एक कहानी मात्र है। इस संबंध में बंथरा प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की मृत्यु दम घुटने से हुई है। यह घटना मृतिका के परिजनों को कटघरे में खड़ा करती है जिसका खुलासा तभी होगा जब उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होगी।

Related Articles

Back to top button
Close