उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

ग्राम रोजगार सेवक संघ के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बने चंद्र शेखर

राहुल तिवारी

लखनऊ। ग्राम रोजगार सेवक संघ के निर्विरोध हुए चुनाव में पुनः चंद्रशेखर रावत को सर्वसम्मति से लखनऊ इकाई का अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह ,व विशेष आमन्त्रित सदस्य संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्रा की देख रेख जनपद लखनऊ की कार्य कारिणी का चुनाव हुआ चुनाव पूरी तरह से निर्विरोध हुआ। चुनाव में सर्व सम्मति से चंद्र शेखर रावत को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया व संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई ।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी निम्न प्रकार है

जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर रावत,जिला महामंत्रीह्रदयेश कुमार शर्मा, जिला संरक्षक आशित शुक्ला, जिला प्रभारी अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष,मनीष कुमार वर्मा, विनय यादव, यादवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संगठन मंत्री, विमलेंद्र सिंह, जिला सचिव पंकज यादव,मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार, महिला अध्यक्ष नीरज कुमारी व संगठन मंत्री महिला अंजू सिंह को चुना गया। इसके अतरिक्त समस्त विकास खंडो की नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष व उनकी टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
Close