उत्तर प्रदेशलखनऊ

चाट का ठेला लगाने वाले का लड़का बना नगर का प्रथम नागरिक

बिसवां/सीतापुर। नगरपालिका बिसवां के अध्यक्ष पद पर इस बार जनता ने एक साधारण परिवार के लड़के पुष्पू जायसवाल को बैठाने का कार्य किया। इसके पहले इस सीट पर विगत 15 वर्षों से भाजपा की सीमा जैन आसीन थी। इस बार उन्होंने भाजपा की सीमा जैन को 521 मतो से पराजित कर अध्यक्ष पद की सीट हासिल कर ली। पुष्पू का पैतृक गांव मानपुर है लेकिन काफी समय से यह बिसवां के मोहल्ला शंकरगंज में अपना निवास बनाए हुए हैं और शराब का व्यापार भी करते हैं।

इसके पिता मुरली जायसवाल कभी चाट का ठेला लगाया करते थे और भाई फल व अंडा का कारोबार करता है। पुष्पू जायसवाल पहली बार वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 5120 मत पाकर तीसरे पायदान पर रहे थे। दूसरे पायदान पर सपा के प्रत्याशी शब्बीर खां 6921 मत हासिल किए थे लेकिन पहली बार में ही जनता ने पुष्पू को भारी बहुमत दिया था। जिसके चलते उन्होंने इस बार पुनः चुनाव में उतरने का फैसला जनता के कहने पर लिया। श्री जयसवाल बीते 5 वर्षों में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में लगे रहे वह सभी के दुख दर्द में सदैव खड़े रहते थे।

यही कारण है कि पुष्पू जयसवाल को इस बार नगर के प्रथम नागरिक बनने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। पुष्पू ने इस बार एक ऐसे नेता को धराशाही किया, जिसे भाजपा ने यह सोचकर टिकट दिया था कि चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी व आपसी तनाव के आगे भाजपा अपने ही घर में हारती चली गई। भाजपा प्रत्याशी का कोई भी जादू इस बार काम नहीं आया और नगर के मतदाताओं ने पूरा इतिहास ही बदल दिया। अब देखना है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष की कार्यशैली कैसी रहती है। वह किसी के हाथ की कठपुतली बन कर नगर पालिका परिषद को चलायेगे तो उनके सामने भी कई दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष से जनता की काफी अपेक्षाएं हैं उन पर उनको खड़ा उतरना होगा तभी नगर का विकास संभव है।

नगरवासियों की उम्मीदों पर उतरू का खरा-पुष्पू जायसवा
बिसवां से तीन बार चेयरमैन रहीं सीमा राजू जैन को हराकर चुनाव जीतने वाले पुष्पू जायसवाल ने कहा कि जानता ने अपना मतरूपी अपार सहयोग देकर हमें चुनाव जिताया है। हम प्रत्येक नगरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरूगां। नियमित कस्बे की सफाई करायी जायेगी। जाम की समस्या से निजात दियाला जाएगा तथा कस्बे में जो भी सम्भव विकास होगा उसे आम सहमति बनाकर विकास कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close