उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

भाजपा कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए-रेखा अरूण वर्मा

चित्र परिचय-कार्यक्रम को सम्बोधित करतीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/सांसद रेखा अरूण वर्मा।
हरगांव/सीतापुर। शुक्रवार को लगभग दो बजे सूर्य कुंड तीर्थ स्थल पर आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी एव लोकसभा क्षेत्र धौरहरा सांसद रेखा अरूण वर्मा विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम में पहुचीं, जहा उन्होंन ने कहा कि प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे 9 साल पूर्ण होने पर विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार द्वारा कराए गए कार्याे का अवलोकन किया। साथ ही स्थल पर स्थित गौरीशकर मंदिर मे पूजन अर्चन किया व कार्यकर्ताओ को सासंद रेखा अरूण वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरता करे। केंद्र सरकार ने धारा 370, को हटाया,मुस्लिम समुदाय की महिलाओ को तीन तलाक से बचाने के लिए कानून बनाया, श्री राम मदिर का निर्माण, कोरोना काल मे सभी के लिए सुरक्षित व्यवस्था की नई सडको का निर्माण, गांव गांव पेयजल के लिए पानी की टकी का निर्माण कराया जा रहा है इस अवसर पर भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र, शुभम बाजपेई, विजय कुमार मिश्र उदित बाजपेई, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजय जायसवाल ,मोनू सिंह, विपिन वर्मा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध कमलेश वर्मा सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

पूर्व प्रधान की स्मृति में किया पौधरोपण
सीतापुर। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरूण वर्मा ने पूर्व प्रधान, शिक्षक, स्व. कवि सोम दीक्षित के आवास पर पहुंच कर उनकी निधन पर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की तथा स्व. सोम की स्मृति में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के कई संभ्रांत लोगों के आवास पर कुशलछेम जाना।

Related Articles

Back to top button
Close