उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

ऐसे कैसे मजबूत होगा बूथ

ऐसे कैसे मजबूत होगा बूथ

स्व संजीव शुक्ला के परिवारजनों से मिलने बेंती गाँव पहुंची पूर्व मंत्री स्वाति सिंह

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने साल 2014 के चुनाव में इसी मन्त्र के साथ इतिहास बनाया था। यह मूल मंत्र राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुआ और कई राज्यों में बीजेपी को मजबूत बना गया। बीजेपी ने चुनाव की सबसे निचली इकाई बूथ जीतने पर फोकस किया और नतीजा ये रहा कि पार्टी एक के बाद चुनाव जीतती चली गई। जिस मूल मंत्र और जिन बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी ने कमल खिलाया आज कुर्सी की चकाचौंध में वही कार्यकर्ता नगण्य हो गए हैं।

सरोजनीनगर के बेंती गाँव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष स्व संजीव शुक्ला का बीते शनिवार को तेहरवीं संस्कार एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें न तो भाजपा के विधायक व न ही सांसद पहुंचे। वही लखनऊ से बाहर कार्यक्रम में गयी सरोजनीनगर से पूर्व विधायक व सरकार में मंत्री रही स्वाति सिंह जब सोमवार को लखनऊ वापस आई तो वो भाजपा के बूथ अध्यक्ष स्व संजीव शुक्ला के घर उनके परिवारजनों से मिलने उनके घर बेंती पहुंची।
इससे पहले पूर्व मंत्री स्वाति सिंह बन्थरा की प्रधान स्व कमला सिंह के तेहरवीं संस्कार में पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया था। परिवारजनों से मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का काफिला सीधे बेंती गाँव के लिए रवाना हो गया।

बेंती गाँव पहुंचते ही मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे उनका हाल चाल जाना मंत्री के इस व्यवहार से गाँव वालों के साथ स्व संजीव शुक्ला के छोटे भाई राजीव शुक्ला जो भाजपा सरोजनीनगर मंडल उपाध्यक्ष हैं उनके आखों में आंसू थे सभी यही कह रहे थे कि आप एक ऐसी मंत्री थी जो सभी गरीबों के यहाँ पहुंचती थी चाहे छोटा कार्यक्रम हो या बड़ा।
मंत्री स्वाति सिंह करीब आधे घंटे स्व संजीव शुक्ला के घर रूकी राजीव शुक्ला ने कहा कि आज क्षेत्र के लोग आप को याद कर रहे हैं बता दे देश की आज़ादी के बाद से कभी भी सरोजनीनगर विधानसभा से भाजपा का विधायक नहीं बना लेकिन पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने पहली बार सरोजनीनगर विधानसभा से जीत हासिल कर रिकॉर्ड तोड़ा और सरोजनीनगर से भाजपा की सीट पार्टी की झोली में डाली लेकिन पार्टी नेतृत्व ने दुबारा उनको टिकट नहीं दिया स्वाति सिंह सभी गरीब आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करती थी वो ऐसी विधायक थी जिनसे आम जनता भी मिल सकती थी। मंत्री स्वाति सिंह के साथ जिला मंत्री भाजपा आशु शुक्ला, अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष पासी भी मौजूद रहे|

Related Articles

Back to top button
Close