प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल: नरेश उत्तम पटेल
राहुल तिवारी
सरोजनीनगर (लखनऊ)। प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित रही हैI प्रदेश का प्रत्येक वर्ग अखिलेश यादव की ओर देख रहा है और यही कारण है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनेगी। गुरुवार को किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर निकले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह विचार अर्जुनगंज में अपने स्वागत समारोह में कहीI उन्होने कहा कि राज्य में अखिलेश जी युवाओं और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले एक मात्र नेता हैं।
इससे पहले पूर्व मंत्री आर के चौधरी, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिव शंकर सिंह शंकरी, एमएलसी सुनील सिंह यादव, पूर्व जिलाअध्यक्ष अशोक यादव ,जिला महासचिव शब्बीर खान, जिला उपाध्यक्ष विनय दीक्षित , विकास सिंह,संजीव सोनकर, सतगुरु रावत, सुजीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष चन्द्र शेखर यादव व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में सपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कियाI




