बंथरा में दो सगे भाइयों को लाठी डंडों से पीटकर घायल करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समग्र चेतना
लखनऊ। राजधानी के थाना क्षेत्र बन्थरा में बेखौफ दबंगों ने दो सगे भाइयों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बंथरा पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। बन्थरा पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपितो को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। वही अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल भाइयों का इलाज चल रहा है।
बंथरा थाना प्रभारी डाक्टर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बंथरा निवासी अनूप कुमार गौतम ने पुलिस को दी तहरीर दी थी जिसमें बताया गया कि उनके भाई अमन कुमार गौतम और अर्जुन कुमार गौतम को थाना क्षेत्र के ही कौड़िया निवासी विकास रावत और जितेन यादव तथा टूड़ी खेड़ा कुरौनी के रिंकू यादव जितेंद्र यादव ने मिलकर उनके भाइयों को जातिसूचक गालियां दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। यही नहीं हमलावरों ने पुलिस से शिकायत करने पर धमकी भी दी सभी के हमले में अर्जुन इतनी बुरी तरीके से घायल हो गया कि वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। जिसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही अमन भी बुरी तरीके से घायल हो गया उसका भी इलाज चल रहा है।




